समर्थक / Followers

शनिवार, 19 जुलाई 2014

जापान से सीखिये, मँहगाई पर काबू पाना


मँहगाई फिर से चरम पर है।  रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल वस्तुयें दिनों ब दिन मँहगी होती जा रही हैं। 

जापान में एक परंपरा है जब किसी वस्तु का मूल्य अप्रत्याशित रूप से बढता है, तो वहां के नागरिक उस वस्तु का कुछ दिन के लिए उपयोग-उपभोग बंद कर देते है जिससे उस वस्तु के मूल्य में गिरावट आ जाती है।

हमको भी कुछ दिन के लिए,ज्यादा नहीं सिर्फ 10 दिन के लिए टमाटर-प्याज़ इत्यादि का सेवन बंद या न्यूनतम कर देना चाहिए। इससे जमाखोरों  के हौसले पस्त होंगे और 8-10 दिन में ही रेट कम हो जाएंगे।

अगर हम 8-10 दिन टमाटर या प्याज़ ना खायें  तो कुछ फर्क नहीं पड़ता है पर महंगाई पर कुछ लगाम लगेगी। वस्तुत : जब आपूर्ति के मुकाबले माँग  कम हो जाएगी तो मूल्य अपने आप ही कम हो जाएंगे !!




(फेसबुक पर हमारी इस पोस्ट को काफी लोगों ने पसंद किया और शेयर किया।  'डेली न्यूज एक्टिविस्ट' अख़बार (19 जुलाई 2014) में 'साइबर संवाद' के अंतर्गत भी प्रकाशित)

कोई टिप्पणी नहीं: